mirzapur the movie: थिएटर्स में टिकट की रेट उड़ा देगी होश, 1800 रुपए तक आ रहा मूवी का टिकट
- byShiv
- 01 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। ओटीटी पर भौकाल मचाने के बाद मिर्जापुर अब फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर लौट रही है। मिर्जापुर द मूवी अब बस कुछ ही दिनों में रिलीज हो रही है, जिसे देखने के लिए कई लोग एक्साइटेड है। इस हिट वेब शो को ज्यादातर लोग जानते हैं। ऐसे में जब इसका एक पार्ट थिएटर्स में आ रहा है, तो बवाल मचना तय है।
मिर्जापुर के टिकट प्राइज
मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग बीते दिन 31 अगस्त से शुरू हो गई। देशभर में इसके कई शोज लगे हैं, जहां टिकटों के दाम भी हैरान करने वाले हैं। कई जगह टिकट करीब 149 रुपये से शुरू हो रहे हैं। वहीं कुछ प्रीमियम शो के टिकट काफी महंगे हैं। दिल्ली एनसीआर में नोएडा के सबसे बड़े मॉल डीएलएफ की बात करें, तो यहां रात के शो का एक टिकट ₹1800 तक देखी गई है।
मुंबई और कुछ दूसरे शहरों में सामान्य शो के टिकट लगभग 149 रुपये से 500 रुपये के बीच हैं। मिर्जापुर फिल्म कमाई के मामले में भी सबको दंग करने वाली है। अगर सैकनिल्क की रिपोर्ट मानी जाए, तो फिल्म का फर्स्ट डे नेट कलेक्शन 15-20 करोड़ रुपये के बीच में रह सकता है।
pc- in.bookmyshow.com






