Modi-Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को गिफ्ट की ये 5 खास चीजें, साथ में ले गए पुतिन...जाने आप भी...

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपनी भारत की यात्रा समाप्त कर वापस लौट गए है। दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ में समझौते भी हुए है। इस बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को विदाई दी तो साथ में उनको कुछ खास तोहफे भी भेंट किए जो भारतीय मिट्टी, कला और परंपरा की अनूठी छाप लिए हुए हैं। रूसी भाषा में भगवत गीता पुतिन को गिफ्टी दिए जाने के बारे में हर किसी को पता चला लेकिन इतना ही नहीं पीएम ने पुतिन को और भी गिफ्ट दिए है। 

असम काली चायः जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने पुतिन को असम की काली चाय गिफ्ट की है।  असम की उपजाऊ ब्रह्मपुत्र घाटी की धरती से आया यह दमदार माल्टी स्वाद वाला ब्लैक टी, 2007 के जीआई टैग का गौरव लिए हुए है।

सजावटी चांदी का चाय सेटः पश्चिम बंगाल की कारीगरी से सजा यह खूबसूरत चांदी का टी-सेट भारतीय शिल्पकला की नफ़ासत और चाय संस्कृति की साझी परंपरा को दर्शाता है।

हाथ से बना चांदी का घोड़ाः बारीक नक्काशी वाला चांदी का घोड़ा महाराष्ट्र की धातु कला की उत्कृष्टता दर्शाता है। पीएम मोदी ने पुतिन को यह घोड़ा भी गिफ्ट किया है।

संगमरमर शतरंज सेटः आगरा की शिल्प परंपरा और ओडीओपीर विरासत को समेटे यह मार्बल चेस सेट बारीकी से जड़े गए पत्थरों, फूलदार बॉर्डर और विपरीत रंगों के मोहरों के साथ कला और उपयोगिता दोनों का अद्भुत मिश्रण है।
कश्मीरी केसरः  कश्मीर के ऊँचे पठारों में उगने वाला जीआई टैग प्राप्त ज़ाफ़रान अपनी रंगत, सुगंध और स्वाद के लिए दुनिया में मशहूर है।

pc- ndtv, bharatshakti.in, npr.org