Vladimir Putin: दिल्ली के जिस होटल के सुइट में रूके हैं पुतिन उसका एक रात का किराया आपके उड़ा देेगा होश
- byShiv
- 05 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर से भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यह दौरा कई वजहों से खास है क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का भारत का पहला दौरा है। वहीं पुतिन के भारत पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया और खुद के आवास पर लेकर पहुंचे जहां पीएम ने उनके स्वागत में रात्रि भोज दिया। वहीं पुतिन के दौरे को लेकर लोगों के मन में एक सवाल है कि ऐसे बड़े नेता आखिर किस होटल में रुकते हैं और उस होटल का एक रात का किराया कितना होता है?
जाने कितना हैं किराया
पुतिन दिल्ली के जिस होटल में रूके हैं उस होटल में दुनिया के कई दिग्गज नेता पहले भी ठहर चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां रुके हैं वो होटल एक रात के लिए कितने चार्ज करता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में पुतिन आईटीसी मौर्या होटल में रूके है। पुतिन इस होटल के चाणक्य सुइट में रुकेंगे,. यह वही होटल है जिसके प्रेसिडेंशियल सुइट में दुनिया के मशहूर नेता जैसे बराक ओबामा, शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप भी ठहर चुके हैं। इस होटल के प्रेसिडेंशियल सुइट यानी ग्रैंड प्रेसिडेंशियल फ्लोर का एक रात का किराया 8 से 10 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।
क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
यह सुइट सिर्फ लग्जरी के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और आराम के लिए भी एडवांस है। जानकारी के अनुसार इसमें बुलेटप्रूफ ग्लास, प्राइवेट जिम, सौना और स्टीम रूम, 24×7 बटलर सर्विस, हाई-क्लास सुरक्षा, मास्टर बेडरूम और अलग गेस्ट रूम, 12-सीटर डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम और विशाल लिविंग एरिया, कला और कलाकृतियां सुइट के गलियारों में फेमस कलाकारों की कृतियां लगी हैं. सुइट का डिजाइन 2007 में तैयार किया गया था और इसे महान कूटनीतिज्ञ चाणक्य के नाम पर रखा गया।
pc- india today





