Modi-Trump: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच होने जा रही जल्द ही मुलाकात, जाने कहा मिलेंगे दोनों
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा हैं, हालांकि अभी दोनों के बीच सीजफायर हैं, लेकिन ये कभी भी शुरू हो सकता है। ऐसी स्थिति के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात अगले महीने फ्रांस में होने वाले जी-7 समिट के दौरान हो सकती है, जब दोनों देशों के नेता इसमें शामिल होने पेरिस पहुंचेंगे। तेल संकट और मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ऐसा पहली बार होगा, जब पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मीटिंग करेंगे।
हो सकती हैं मुलाकात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों नेताओं की मुलाकात जून महीने में संभव है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप जी7 नेताओं की बैठक में शामिल होंगे, जबकि फ्रांस पहले ही कह चुका है कि पीएम मोदी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने आएंगे। ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि वैश्विक उथल पुथल के बीच ट्रंप और मोदी की मुलाकात फ्रांस में 15-17 जून के बीच हो सकती है।
मोदी-ट्रंप के बीच आखिरी बैठक कब हुई थी?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की आखिरी मुलाकात फरवरी, 2025 में वॉशिंगटन में हुई थी। ऐसे में 16 महीने बाद दोनों नेताओं के बीच ये बैठक होगी। पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के बाद रूसी तेल खरीद को लेकर ट्रंप ने भारत पर जुर्माने के रूप में टैरिफ लगा दिया था और फिर रिश्तों में थोड़ी दूरी बन गई थी।
pc- ndtv.in






