Modi-Trump: ट्रंप का फिर वही राग, कहा-मोदी से मेरा रिश्ता बहुत अच्छा, लेकिन वो मुझसे ज्यादा खुश नहीं

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फिर से एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे उतने खुश नहीं हैं क्योंकि भारत को रूसी तेल की खरीद रोकने की वजह से भारी टैरिफ चुकाना पड़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है, लेकिन वो मुझसे ज्यादा खुश नहीं हैं क्योंकि आप जानते हैं कि तेल का व्यापार न करने की वजह से उन्हें अब बहुत ज्यादा टैरिफ देना पड़ रहा है।

देते रहते हैं बयान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह पहली बार नहीं हैं जब ट्रंप ने ऐसे बयान दिए हो। इसके पहले भी वो ऐसी बाते कई बार बोल चुके है। इस बार डोनल्ड ट्रंप ने हाउस रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों की बैठक में अपने संबोधन में यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए थे और बोले, महोदय, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? जी हां। उनके साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। वे मुझसे उतने खुश नहीं हैं क्योंकि आप जानते हैं कि वे अभी बहुत अधिक टैरिफ चुका रहे हैं क्योंकि वे रूस से तेल का व्यापार नहीं कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने इसे काफी हद तक कम कर दिया है।

लगा रखा हैं टैरिफ
बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसमें रूसी तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत टैरिफ शामिल है। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने उन्हें बताया है कि वह अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए पांच साल से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा, हम इसे बदल रहे हैं। हम इसे बदल रहे हैं। भारत ने 68 अपाचे हेलीकॉप्टरों का ऑर्डर दिया है।

pc- bloomberg.com,responsiblestatecraft.org, ddnews.gov.in