Army Day Parade 2026: जयपुर में होने वाली आर्मी डे परेड के लिए ऐसे मिलेगी एंट्री, करना होगा आपको रजिस्ट्रेशन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के महल रोड पर सेना दिवस मनाने की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। 15 जनवरी को आयोजित होने वाले सेना दिवस पर प्रदेश में पहली बार  आर्मी डे परेड का आयोजन होने जा रहा है। यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है आर्मी डे के मौके पर किसी राज्य में सेना का शौर्य और वीरता देखने को मिलेगी। वही भारतीय सेना के इस भव्य पराक्रम को अपनी आंखों से देखने के लिए अगर आप भी इस ऐतिहासिक परेड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आप कैसे पहुंच सकते हैं और कैसे पास ले सकते हैं जानते है।

हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के.एम. करियप्पा के सम्मान में सेना दिवस मनाया जाता है। इस बार जयपुर के महल रोड पर यह आयोजन होने जा रहा हैं।  अब तक यह परेड सिर्फ दिल्ली में आर्मी के परिसर में होती थी, लेकिन इस बार इसे आम जनता के बीच आयोजित किया जाएगा।

एंट्री पास पाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
प्रशासन और सेना ने आम जनता की सुविधा के लिए एंट्री की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। 
आर्मी डे परेड की टिकट के लिए आपको सबसे पहले  sso.rajasthan.gov.in पर SSO ID लॉगिन करना होगा
फिर Citizen App में जाकर “Army Day Parade Registration” का  विकल्प चुनें
इसके बाद  केवल दो कॉलम भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
ध्यान देना जरूरी है कि एक व्यक्ति अधिकतम दो लोगों का रजिस्ट्रेशन कर सकता है
इसके अलावा ई-मित्र केंद्र से भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है

रजिस्ट्रेशन के बाद क्या मिलेगा?
एक बार  रजिस्ट्रेशन होने के बाद  मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पुष्टि संदेश आएगा। साथ ही आपको आर्मी डे परेड के रूट मैप और पार्किंग मैप की जानकारी मिलेगी। जिससे आप अगर अपने वाहन से आ रहे है तो पार्किंग के लिए परेशान न होना पड़े।

महत्वपूर्ण जानकारी
वैसे तो आर्मी डे परेड के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जनवरी की शाम से शुरू हो गया है और 14 जनवरी, 2026 तक चलेगा। ऐसे में अगर आप परेड में शामिल होने से पहले रिहर्सल देखना चाहते हैं, तो वह ऑप्शन भी रजिस्ट्रेशन के समय मिलेगा। ऐसे में एडमिनिस्ट्रेशन ने आम लोगों के लिए 9, 11, 13 और 15 जनवरी, 2026 की तारीखें रखी हैं।

pc- prokerala.com, en.wikipedia.org,sgttimes.com