Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख ने कहा- सरकार में कमी थी, तभी तो आंदोलन हुआ, पहले ही बात कर लेती, तो आंदोलन होता ही नहीं
- byShiv
- 07 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। संघ प्रमुख मोहन भागवात ने मुंबई में एक बड़ा बयान दिया है। जानकारी के अनुसार वो बीकेसी के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में जेन-जी और जेन-अल्फा के साथ संवाद कर रहे थे। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने माना कि सरकार में कमी थी, तभी तो आंदोलन हुआ। अगर सरकार पहले ही बात कर लेती, तो आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ती। आंदोलन भी बातचीत का एक तरीका है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है। उनकी बात हमें सुननी चाहिए।
बात करनी चाहिए
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गुरुवार को इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी आईआईएमयूएन के 15वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने युवाओं के सवालों का जवाब दिया। भागवत ने कहा कि हम लोग जब जेन-जी की उम्र में थे, तब बड़े बुजुर्ग जो कहते थे, हम मान लेते थे। उस पर सवाल नहीं करते थे,परंतु आज की जेन-जी सवाल करती है। उन्हें जवाब चाहिए और प्यार भी चाहिए। संघ प्रमुख ने आगे कहा कि मैं यह कभी नहीं कहूंगा कि जेन-जी को आंदोलन नहीं करना चाहिए। संविधान ने हमें आंदोलन करने, प्रदर्शन करने का अधिकार दिया है, लेकिन सवाल यह है कि आंदोलन कैसे करना है, यह देखना बहुत जरूरी है।
लाठी चार्ज पर सफाई
जानकारी के अनुसार आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा कि आंदोलन में लाठीचार्ज हुआ पर यह क्यों हुआ, किसलिए हुआ, उसका कारण जानना होगा। हमें तय करना होगा कि कहां गड़बड़ी हुई। मैंने अखबार में ही पढ़ा कि आंदोलन में कुछ उपद्रवी शामिल हुए। भागवत ने विश्वास के साथ कहा कि अगर मुझे आंख मूंदकर भरोसा करना है, तो मैं जेन-जी पर कर सकता हूं। संघ प्रमुख भागवत ने शिक्षा व्यवस्था पर कहा कि शिक्षा कमर्शियल बिजनेस नहीं है। वह सर्वसुलभ हो, ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए।
pc- aaj tak





