Monsoon Tips: बारिश में रहना हैं स्वस्थ और फिट तो बनाले आज ही इन चीजों से दूरी

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में हर कोई बीमार पड़ जाता हैं, इसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी बारिश से बचना चाहते हैं और बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं तो आपको आज बता रहे हैं कि आपको किन किन बातों का ध्यान रखना हैं और कैसे खुद को फिट रखना हैं।

स्ट्रीट फूड से बचें
आपका भी बारिश के इस मौसम में स्ट्रीट फूड खाने का खूब मन करता होगा। क्यों कि बारिश में गर्म और चटपटा हर कोई पसंद करता है। ऐसे मंे आप भी अगर इन चीजों को पसंद करते हैं तो बाहर के खाने से आपको बचना चाहिए। स्ट्रीट फूड को बनाते वक्त हाइजिन का उतना ध्यान नहीं रखा जाता है।

कुछ भी कच्चा खाने से बचे
मानसून में आपको कच्चा खाना खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में मेटाबोलिज्म स्लो काम करता है। जिसकी वजह से खाना देर से पचता है। ऐसे में आपको जितना हो कच्चा खाने स बचना चाहिए।

pc- abp news