Mother of Deals:भारत-ईयू में डील के बाद जाने क्या क्या चीजें हो जाएगी सस्ती
- byShiv
- 27 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और यूरोपीय संघ ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए आधिकारिक स्तर की बातचीत पूरी कर ली है। इस समझौते से दोतरफा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। माना जा रहा हैं की आज दोनांे के बीच घोषणा हो सकती है। वैसे उम्मीद की जा रही है कि इस समझौते पर थोड़ा समय भी लग सकता हैं।
आज हो सकती हैं घोषणा
वाणिज्य सचिव ने कहा, आधिकारिक स्तर की बातचीत समाप्त होने वाली है और दोनों पक्ष 27 जनवरी, मंगलवार को मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता के सफल समापन की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वाणिज्य सचिव ने कहा, वार्ता सफलतापूर्वक पूरी हो गई है और सौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस समय समझौते के मसौदे की कानूनी जांच चल रही है।
क्या होगा सस्ता
समझौते के बाद लग्जरी कारें होंगी सस्ती हो सकती है। सालाना आधार पर लग्जरी गाड़ियों के यूरोप से भारत आयात करने का कोटा निर्धारित किया जाएगा। इन गाड़ियों को कम आयात शुल्क के साथ आयात करने की इजाजत होगी। यूरोप से आने वाली शराब, वाइन और रफ डायमंड भी सस्ता होगा। इसके साथ यूरोप में स्विट्जरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड से भारत में चॉकलेट आयात की जाती है।
pc- freepressjournal.in





