MP: साली का जीजा के साथ था पहले से ही अफेयर, शादी के बाद हुआ कुछ ऐसा की करना पड़ा....दोनों का था अपने अपने जीवनसाथी को मारने का...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पाय गांव में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां शादी के महज 52 दिन बाद एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मामले की जांच के दौरान सामने आए मोबाइल चैट के बाद पुलिस अब प्रेम प्रसंग और हत्या की साजिश के एंगल से भी इस मामले को देख रही है। जानकारी के अनुसार, बीते 26 जून को मनीषा पटेल का शव उसके ससुराल के रसोईघर में फंदे से लटका मिला था, मनीषा की शादी इसी वर्ष 5 मई 2026 को शिवम पटेल के साथ हुई थी।

कथित प्रेम संबंध का हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परिजनों के अनुसार, मनीषा का अपनी बड़ी बहन के पति (जीजा) अजय के साथ शादी से पहले से ही कथित प्रेम संबंध था। पुलिस को मिले चैट के आधार पर यह आशंका भी जताई जा रही है कि दोनों अपने-अपने जीवनसाथियों को रास्ते से हटाने की कथित साजिश पर चर्चा कर रहे थे। हालांकि, इन चौट्स की सत्यता और परिस्थितियों की जांच अभी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जब इस कथित प्रेम संबंध की जानकारी मनीषा की बहन और उसके मायके वालों को हुई, तो परिवार में भारी विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद मनीषा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में खजुराहो एसडीओपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। दूसरी ओर, मृतका के पति और परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

pc- mpcg.ndtv.in