MP: खेत में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना, अंदरूनी अंगों में आई चोटें, आरोपी को देख उड़े पुलिस वालों के...

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में से एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। यहां एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि व्यक्ति ने खेत में ले जाकर दरिंदगी की हदें पार की। महिला के अंदरूनी अंगों में चोटें आई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस जुटी कार्रवाई में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह पूरा मामला भौरा चौकी क्षेत्र का है। एक महिला ने 14 अगस्त को गांव की महिला समूह की सदस्यों के साथ थाना शाहपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि 08 अगस्त को गांव का ही व्यक्ति उसे रास्ते में खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना में महिला के अंदरूनी अंगों में चोट भी आई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

आरोपी को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागने की फिराक में अपने निवास स्थान पर मौजूद आरोपी शंभू इवने (66), निवासी टेकरीपूरा धार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

pc- etv bharat