MP: बाप-बेटे ने खाया तरबूज तो आंखों के सामने बिखर गया परिवार, पिता की मौत, बेटा वेंटिलेटर पर

इंटरेनट डेस्क। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको भी डरा सकती है। जी हां यहां तरबूज खाने के बाद पिता और पुत्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पिता को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक पिता का नाम इंदर सिंह परिहार बताया जा रहा है और उनके पुत्र का नाम विनोद परिहार है। दोनों एमपी के आगर मालवा जिले की सुसनेर से मजदूरी के लिए श्योपुर आए थे। यहां रहने के दौरान उन्होंने तरबूज खाया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

तरबूज खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
खबरों के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि तरबूज खाने के कुछ समय बाद ही दोनों को उल्टी, चक्कर और कमजोरी जैसी शिकायतें होने लगीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पिता इंदर सिंह को गंभीर स्थिति में कोटा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही खतौली गांव के पास उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

pc- inhnews.in