MP: लड़के से संबंध बनाने से किया इनकार तो चार लड़कियों ने छात्रा के साथ की सरेराह मारपीट...वीडियो कॉल कर मंगवाई माफी...
- byShiv
- 14 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बड़ी घटना सामने आई हैं। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां के विट्स कॉलेज में एक साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों पर एक छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटने और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीड़िता ने एक छात्र के साथ संबंध बनाने से इनकार किया था, जिससे नाराज होकर उसकी सहेलियों ने उसे सबक सिखाने की साजिश रची। मारपीट के दौरान आरोपी छात्राओं ने पीड़िता से वीडियो कॉल पर उक्त छात्र से माफी भी मंगवाई।
चार लड़कियों ने सरेराह की पिटाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मारपीट की घटना को अंजाम देने का वीडियो सामने आया है, जिसमे चार लड़कियां एक छात्रा को घेरकर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में छात्रा को गालियां देने और धमकाने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि पिटाई के दौरान एक लड़की ने डंडे से छात्रा के कान और आंख के आसपास वार किए, जबकि अन्य ने लात-घूंसों से उसे पीटा। इसी दौरान एक छात्रा ने पूरी घटना का वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। अब घटना को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।
संबंध बनाने का था दबाव
खबरों की माने तेा पीड़िता के मुताबिक, एक छात्र उसे वाट्सएप पर मैसेज करके परेशान करता था। उसने जब छात्र को फटकार लगाई तो उसके साथ कॉलेज में पढ़ने वाली और पड़ोस में रहने वाली एक छात्रा ने उसे अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी छात्रा ने 6 अगस्त को उसे गुमराह कर अपने स्कूटी पर बाजार चलने का कह कर बैठाया। बताया गया कि आरोपी छात्रा उसे पहले इधर-उधर घुमाती रहीं और फिर रिश्तेदार के यहां उतैली चलने की बात कहकर नगर वन के सामने सुनसान जगह ले गईं। वहां उसकी तीन अन्य सहेलियां पहले से मौजूद थीं। आरोप है कि चारों ने चेहरे ढंक रखे थे। इसके बाद उन्होंने छात्रा को घेर लिया और गाली गलौच और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित छात्रा के मुताबिक पिटाई के दौरान छात्रा को धमकाया गया और उससे कहा गया कि वह उनके दोस्त की बात माने। मारपीट के बाद वीडियो कॉल कराकर छात्र से माफी भी मंगवाई गई। जब छात्रा ने उसके साथ संबंध बनाने के लिए हामी भर दी, तब उसे शहर के सेमरिया चौक पर लाकर छोड़ दिया।
pc- news18





