MYSY: राजस्थान में युवाओं को मिलेंगे बिना ब्याज के 10 लाख रुपए, कर सकते हैं अपना स्वरोजगार...
- byShiv
- 02 Feb, 2026
इटरनेट डेस्क। आज के दौर में हर किसी को यह रहता हैं कि वो अपना कारोबार शुरू करें। लेकिन ज्यादातर युवा फंड की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं। यही कारण है कि राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरुआत की है। इस योजना में युवा अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैै। इस योजना के तहत राजस्थान के युवा 10 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज के ले सकते हैं।
मिलता हैं लोन
बता दें कि इस योजना में आपको बैंक को किसी तरह का ब्याज नहीं देना होगा। यह योजना 11 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 31 मार्च 2029 तक जारी रहेगी। इसे लागू करने की जिम्मेदारी उद्योग और वाणिज्य विभाग की है।
कौन आवेदन कर सकता है?
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें हैं, इसके लिए 18 से 45 साल के बीच होना जरूरी है। अगर कंपनी या संस्था आवेदन कर रही है, तो उसका रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। संस्था का कम से कम 51 प्रतिशत हिस्सा 18 से 45 साल के लोगों के पास होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति पहले से बैंक का डिफॉल्टर है, तो उसे लोन नहीं मिलेगा।
pc- sj






