Nagpur: महिला डॉक्टर के साथ युुवक करता था बार बार $ex, फिर बदली किस्मत और लड़का बन गया IPS, अब डॉक्टर साहिबा रह गई.....
- byShiv
- 14 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। नागपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जानकारी के अनुसार यहां एक युवा आईपीएस अधिकारी पर एक महिला डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और जांच जारी है। खबरों की माने तो पीड़िता और आरोपी की पहचान साल 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस वक्त आरोपी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था जबकि महिला डॉक्टर नागपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं।
शादी का वादा कर बनाए संबंध
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जो शिकायत दर्ज करवाई गई हैं उसके अनुसार आरोपी ने महिला को शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर उन्होंने कई बार अलग-अलग जगहों पर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि उन्हें भरोसा था कि शादी होगी, लेकिन कुछ महीनों बाद उसने शादी के लिए मना कर दिया। यह तब हुआ जब युवक ने सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली और आईपीएस अधिकारी बन गया।
परिजनों से भी नहीं मिला साथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी से बात नहीं बनी, तो उसने उसके परिजनों से संपर्क किया, लेकिन वहां से भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। अंततः मानसिक और भावनात्मक रूप से टूटकर महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्तमान में नागपुर में तैनात नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के किसी अन्य जिले में पोस्टेड है।
pc- ghc.health