Navratri 2024: जान ले कब हैं इस बार महाअष्टमी और नवमी तिथि और क्या हैं पूजा मुहूर्त
- byShiv
- 06 Oct, 2024
इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा हैं और ऐसे में हिंदू रिती रिवाज में शारदीय नवरात्रि का विशेष महतव होता है। ऐसे में अष्टमी व नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को महाअष्टमी व नवमी तिथि को महा नवमी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी व नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। ऐसे में आज जानेंगे कि अष्टमी व नवमी तिथि कब है।
एक ही दिन हैं अष्टमी व नवमी तिथि
जानकारी के अनुसार अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। नवमी तिथि 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर प्रारंभ होगी और 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी।
क्यों मनाई जाएगी एक ही दिन
ज्योतिषाचार्यो की माने तो 10 अक्टूबर को अष्टमी व्रत इसलिए नहीं रखा जाएगा क्योंकि सप्तमी युक्त अष्टमी व्रत रखना धर्म ग्रंथों में सही नहीं है। 11 अक्टूबर को अष्टमी तिथि दोपहर तक रहेगी और उसके बाद नवमी प्रारंभ होगी। ऐसे में अष्टमी युक्त नवमी व्रत रखा जा सकता है।
pc- kelopravah.news





