NEET Paper Leak: एनटीए के 47 कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त, आगे भी कार्रवाई संभव
- byShiv
- 25 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक से नाराज छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कुल 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में कई अन्य अधिकारियों को निकाले जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। सरकार परीक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर का सुधार लाने की कोशिश कर रही है।
आगे भी होगी कार्रवाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार सुधार के लिए और भी कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में बड़े बदलाव का हिस्सा है। नीट पेपर लीक के बाद से यह एजेंसी लगातार विवादों में रही है। इसी वजह से अब पूरी एजेंसी में बड़े स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है और आने वाले दिनों में कई और बदलाव करने की बात कही है।
पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून ला रही सरकार
पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो मैसेज जारी कर बताया था कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लेकर आ रही है। शुक्रवार को कैबिनेट कमेटी ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी। अब सोमवार को इसे सदन में पेश किया जाएगा। इसके तहत 10 साल की सजा, 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट पेपर लीक पर तीन महीने में सजा सुनाएगा।
pc- moneycontrol.com






