Nepal: जल प्रलय के बाद भारत से मिली मदद पर प्रधानमंत्री बालेन शाह ने जताया आभार

इंटरनेट डेस्क। नेपाल में जल प्रलय के बाद भारत से मिली मदद पर प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बुधवार को संसद में भारत और चीन को थैंक्यू कहा। प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि वे पहले दिन से ही डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए इंटरनेशनल कोऑपरेशन ले रहे हैं।  सरकार के इंटरनेशनल मदद लेने में हिचकिचाहट के बारे में उठाए गए सवाल पर प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने कहा, इतनी बड़ी आपदा में इंटरनेशनल कोऑपरेशन न लेने का सवाल ही नहीं उठता है।

भारत लगातार भेज रहा मदद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई जल प्रलय के बाद से अब भी 4000 से अधिक लोग लापता हैं, अब तक 1127 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बाढ़ आने के ठीक बाद पीएम मोदी ने बालेन शाह से फोन पर बात की थी और मदद का भरोसा दिया था।  इसके बाद से लगातार भारत मदद भेज रहा है, इसमें खाने, दवाईयां, ब्रिज बनाने के सामान के साथ डीएनए एक्सपर्ट्स की टीम शामिल है।  

जानकारी देने में देरी पर पीएम की सफाई
सरकार से आपदा के दौरान जानकारी न देने के बारे में भी सवाल किया गया था। इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि जानकारी देने के लिए 1.1 मिलियन एसएमएस मैसेज भेजे गए थे, समय पर जानकारी न देने के आरोप को खारिज करते हुए, शाह ने कहा कि यह आपदा अनुमान से परे थी, उन्होंने कहा, जैसे ही सरकार को इसके बारे में पता चला, 1.1 मिलियन नागरिकों को एसएमएस के ज़रिए जानकारी भेजी गई।

pc- news9live