Video viral: ट्रेन में ही महाराज ने कर दिया शंखनाद...चलती ट्रेन मे दीपक जलाकर की आरती...वीडियो हो रहा वायरल

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा की कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। कभी कुछ तो कभी देखने को मिलता ही रहता है। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो हैरान करने वाला है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में एक संत चलती ट्रेन की सीट के पास लगी फोल्डिंग ट्रे पर ही पूरा पूजा-पाठ सजाता और शंख बजाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर यात्री और सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं।

वीडियो में क्या हैं
वायरल हो रहे इन दृश्यों में देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच में खिड़की के पास लगी नीली स्नैक ट्रे पर भगवान की तस्वीर, फूल, शंख, कटोरी और जलता हुआ दीपक रखा हुआ है। संत पारंपरिक वेशभूषा में हैं माथे व शरीर पर भस्म के निशान लगाए हैं और पूरी श्रद्धा के साथ दीपक दिखाते व शंख बजाते नजर आ रहा है। सामान्य तौर पर जहां इस ट्रे का इस्तेमाल चाय-नाश्ता, लैपटॉप या पानी की बोतल रखने के लिए होता है, वहीं वहां सजा पूजा का सामान इस पूरे दृश्य को बेहद अनोखा बना रहा है।

आ रहे रिएक्शन
चलती ट्रेन में खुले दीपक और शंख बजाने को लेकर सुरक्षा और सहयात्रियों की सुविधा पर भी तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो और स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर अपनी राय और चुटकियां साझा कर रहे हैं...एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, भाई ने तो चलती ट्रेन के स्नैक टेबल को ही सीधा मंदिर बना दिया, सफर में ही पूरी भक्ति चल रही है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, आस्था अपनी जगह है, लेकिन चलती ट्रेन में जलता दीपक और शंखनाद देखकर सहयात्रियों का रिएक्शन देखने लायक रहा होगा।

pc- abp news