Net Worth: घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने थे पिता, आज रिंकू सिंह हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक


खेल डेस्क। भारतीय टीम के उभरते हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह को बीसीसीआई ने शानदार प्रदर्शन का इनाम किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दूसरे और तीसरे मल्टी-डे मैच के लिए भारत ए टीम में रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है। उन्हें केवल 1 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे मैच के लिए शामिल किया गया है।

आज हम आपको रिंकू सिंह की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, रिंकू सिंह ने गरीबी को बेहद पास से देखा है, उनके पिता घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का कार्य करते थे। आज रिंकू सिंह 6.12 रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

उनकी सालाना कमाई  60 से 70 लाख के बीच में है। रिंकू सिंह केकेआर की टीम से हर मैच खेलने का 4.23 लाख रुपए की मोटी रकम वसूलते हैं। रिंकू सिंह अब अलीगढ़ के ओजोन सिटी में 200 गज में घर तैयार करवा रहे हैं। वह इसी में रहेंगे। वह अभी अलीगढ़ में दो कमरे के मकान में रहते हैं।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें