Netanyahu: भारत में इजरायली राजदूत ने कहा प्रधानमंत्री नेतन्याहू जीवित, मैंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखा
- byShiv
- 16 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैली हैं। कई यूजर्स ने दावा किया कि हाल के वीडियो में एआई का इस्तेमाल किया गया है और नेता वास्तव में जीवित नहीं हैं। इन अफवाहों की शुरुआत कुछ हफ्ते पहले ईरान के सर्वाेच्च नेता की मौत की खबरों और इजरायल पर हमलों की अफवाहों से हुई थी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों ने दावा किया कि नेतन्याहू के पुराने वीडियो में 6 उंगलियां दिख रही हैं, जो एआई की गलती बताई जा रही थी। इन अफवाहों ने दुनिया भर में चर्चा बटोरी और कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इनका जिक्र हुआ। खबरों की माने तो इन अफवाहों का खंडन करते हुए नेतन्याहू ने खुद एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें वे जेरूसलम के एक कैफे द सताफ में कॉफी का कप लिए कैमरे की ओर देखते नजर आए।
वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, वे कहते हैं कि मैं क्या हूं? देखो। उन्होंने दोनों हाथ उठाकर 5-5 उंगलियां दिखाईं और अफवाहों पर व्यंग्य किया। कैफे ने भी फोटो शेयर कर पुष्टि की कि उन्होंने प्रधानमंत्री और उनके कार्यालय को होस्ट किया था। यह वीडियो उनके एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जिसका उद्देश्य साफ था अफवाहों को सीधे खारिज करना। वहीं भारत में इजरायल के राजदूत रेउवेन अजार ने भी इस मामले पर स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नेतन्याहू जीवित हैं। मैंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से कई बार देखा है।
pc- reuters.com






