ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की नई तारीख आई सामने! इस्लामाबाद में होने जा रही बड़ी बैठक

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब एक बार फिर कूटनीतिक हल तलाशने की कोशिश तेज हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर मुद्दे पर नई वार्ता का दौर शुरू होने वाला है, इस बार भी ये वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधि रविवार तक पाकिस्तान पहुंच सकते हैं और सोमवार को औपचारिक बातचीत शुरू हो सकती है।

हालांकि अभी तक न तो वॉशिंगटन और न ही तेहरान की ओर से इस बैठक की आधिकारिक पुष्टि हुई है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके हैं कि बातचीत जल्द हो सकती है। इससे यह साफ है कि पर्दे के पीछे तैयारी पूरी हो चुकी है।

खबरों की माने तो इससे पहले पिछले वीकेंड हुई बातचीत कई घंटों तक चली, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया था। ऐसे में इस बार की वार्ता और भी अहम हो जाती है, क्योंकि पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुआ दो हफ्तों का सीजफायर अब खत्म होने के करीब है।

pc- hindustan