News
Nitin Naveen: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा...संभाल रहे थे...
- byShiv
- 17 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन ने नीतीश मंत्रिमंडल से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उनके पास दो विभागों की जिम्मेदारी थी।
नीतीश सरकार में उन्हें पथ निर्माण एवं नगर विकास एवं आवास विभाग का मंत्री बनाया गया था। नितनि नवीन ने इससे पूर्व सोमवार को दिल्ली स्थति पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाला।
यहां उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें कुर्सी पर बिठाया। इससे पूर्व उन्होंने रक्षा मंत्री, पूर्व गृह मंत्री मुरली मनोहर जोशी समेत कई अन्य नेताओं से मुलाकात की।
pc- jagran






