Noida: पत्नी और प्रेमिका के साथ एक ही कमरे में पति करता था खुले में...पत्नी को नहीं हुआ सहन...दर्द के मारे प्रेमिका का हो गया...

इंटरनेट डेस्क। नोएडा के थाना फेस-2 इलाके में एक बड़ी घटना सामने आई थीं, यहां 5 अक्टूबर को हुई महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी को पुलिस ने अब सुलझा दिया है। जिसे पहले सामान्य परिस्थितियों में मौत माना जा रहा था, वह एक सोची-समझी साजिश और ईर्ष्या के चलते किया गया कत्ल निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी और मृतक महिला के प्रेमी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, कत्ल की यह खौफनाक दास्तान लव ट्रायंगल से जुड़ा है।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीते 5 अक्टूबर को नोएडा थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली थी कि याकूबपुर गांव स्थित एक कमरे में एक महिला का शव पड़ा हुआ है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतका की पहचान जनपद कासगंज निवासी मनीषा के रूप में हुई। मकान के केयरटेकर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई और पुलिस ने साक्ष्य जुटाए, तो साफ हो गया कि मनीषा की सामान्य मौत नहीं हुई थी, बल्कि उसका गला घोंटा गया था।

महिला चल रही थी फरार
जानकारी के अनुसार घटना के बाद से ही इसी कमरे में मृतका के साथ रहने वाली संदिग्ध महिला फरार चल रही थी, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर थाना फेस-2 की पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शीला कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस हिरासत में जब 24 वर्षीय शीला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जो खुलासा किया वह हैरान करने वाला था। शीला की शादी 20 अप्रैल 2025 को कासगंज के ही नितिन से हुई थी, शादी के बाद शीला को पता चला कि उसके पति नितिन का मृतका मनीषा के साथ गहरा प्रेम प्रसंग है। 

फिर दिया वारदात को अंजाम
हद तो तब हो गई जब पति नितिन के दबाव में शीला को याकूबपुर में मनीषा के साथ एक ही कमरे में रहने को मजबूर होना पड़ा, एक ही छत के नीचे पति की प्रेमिका के साथ रहना शीला को लगातार खटक रहा था। इसी दौरान शीला ने मनीषा को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची, 5 अक्टूबर की सुबह मौका मिलते ही शीला ने मनीषा का गला दबाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी और कमरे से फरार हो गई।

pc- NBT