Noida: फ्लैट में पति को गर्लफ्रेंड संग देख भड़की पत्नी, दोनों के बीच जमकर हुई मारपीट, थाने पहुंचते ही दोनों ने...

इंटरनेट डेस्क। नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौर सिटी 2 के 14वें एवेन्यू के एक फ्लैट में एक युवक के सामने दो महिलाओं में जमकर मारपीट हुई है। चर्चा है कि पति फ्लैट में अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था। इसी बीच पहुंची पत्नी उसे देख कर भड़कते हुए आपा खो बैठी। पति के सामने ही दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गौर सिटी-दो पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं दी।

वीडियो कर दिया वायरल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फ्लैट में महिला ने अपने पति के साथ उसकी प्रेमिका को देखा। दोनों के बीच कुछ देर कहा सुनी हुई, फिर जमकर मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंचे किसी व्यक्ति ने दोनों के बीच हो रही मारपीट का वीडियो बना कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा
वीडियो संज्ञान में लेकर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। तब पता चला कि फ्लैट पति की महिला मित्र का है। वह अपना फ्लैट खाली कर रही थी। मदद के लिए महिला के पति को बुलाया था। इसी दौरान पहुंची पत्नी का युवती से विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि विवाद के बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे थे। लेकिन किसी भी पक्ष ने एक दूसरे पर कार्रवाई के लिए लिखित में शिकायती पत्र नहीं दिया।

pc- jagran