Odisha: 24 साल के बाद ओडिशा राज्य को आज मिलेगा नया सीएम, मोहन चरण माझी लेंगे शपथ

इंटरनेट डेस्क। आज ओडिशा में  24 साल के बाद कोई और दूसरा नेता सीएम पद की शपथ ग्रहण करेगा। जी हां हाल ही हुए लोकसभा चुनावों के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी संपन्न हुए थे। ऐसे में 24 साल बाद यहा भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला है। ऐसे में आज ओडिशा में नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा और राज्य को 24 साल बाद मोहन चरण माझी के तौर पर एक नया मुख्यमंत्री मिलेगा। 

मोदी भी समारोह में होंगे शामिल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद) के 24 साल के शासन को समाप्त कर दिया है। अब चार बार के विधायक और प्रमुख आदिवासी नेता मोहन चरण माझी इस प्रदेश के सीएम के तौर पर पदभार संभालेंगे, पार्टी ने केवी सिंह देव और प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री के रूप में भी चुना है। बताया जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के साथ आज कई मंत्री भी  शपथ लेंगे।

भाजपा ने भेजे थे आब्जर्वर
बता दें की यहा पार्टी को बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को आब्जर्वर नियुक्त किया था और उसके बाद ही यहा विधायक दल का नेता चुना गया है। मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए मोहन चरण माझी के अलावा दो डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी उनके सहयोगी रहेंगे। डिप्टी सीएम के रूप में चुने गए केवी सिंह देव, बलांगीर जिले के पटनागढ़ से छह बार के विधायक हैं और पटनागढ़ के शाही परिवार का हिस्सा हैं। वे 2019 में विधानसभा चुनाव हार गए थे लेकिन 2024 में जीतकर सामने आए हैं।

pc- hindi.moneycontrol.com, tet,lokmat news