Odisha: एससीबी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, जलने से 10 लोगों की मौत, 5 से ज्यादा गंभीर

इंटरनेट डेस्क। ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार तड़के सुबह भीषण आग लग गई। इस आग में कम से कम दस लोगों के जलकर मारे जाने की आशंका है। जिन दस लोगों की मौत की सूचना मिली है, वे ट्रॉमा केयर के आईसीयू में भर्ती मरीज हैं। पांच घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 

क्या बताया प्रशान ने
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और फिर अस्पताल के मरीजों से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 10 मरीजों की आग में जलने से मौत हुई है। इनमें से सात मरीजों की मौत आईसीयू के अंदर हुई है, जबकि तीन अन्य की मौत बचाव अभियान के दौरान अन्य वॉर्डों में ले जाते समय हुई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रॉमा केयर इंटेंसिव केयर यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। दमकलकर्मियों और अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए तेजी से कार्रवाई की और कई मरीजों को बचाकर सुरक्षित वॉर्डों में ट्रांसफर कर दिया। माझी ने मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 23 कर्मचारी, जिन्होंने आग लगने के बाद रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया। धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ सहित स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।

pc- hindi.newsbytesapp.com