Operation Sindoor: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का पाक पर तंज, आसिम मुनीर की तरक्की को बताया 'मनोरंजन'

इंटरनेट डेस्क। पूर्व सैन्य अभियान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की फील्ड मार्शल पद पर स्वयं की आत्म-पदोन्नति पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भारत इस पूरी प्रक्रिया को ‘एक तरह का मनोरंजन’ मानकर देख रहा है। 

क्या बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में आयोजित विशेष मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि फील्ड मार्शल मुनीर द्वारा खुद को पदोन्नत करने के बारे में मैं क्या कह सकता हूं? इसका जवाब उन्हें खुद देना होगा। हमने इस पूरी प्रक्रिया को कुछ हद तक मनोरंजक ढंग से देखा है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत से ‘रुकने’ का अनुरोध किया था, लेकिन भारतीय बलों ने सुनियोजित और सटीक जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी निर्धारित लक्ष्यों को हासिल कर लिया और एक लंबे संघर्ष को टाल दिया।

बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के महज कुछ दिनों बाद जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल पद पर पदोन्नत किया था। पाकिस्तानी पक्ष ने इस पदोन्नति का कारण ‘मरका-ए-हक’ और ‘ऑपरेशन बुनियान-उम-मरसूस’ के दौरान दिखाए गए ‘उच्च रणनीतिक नेतृत्व’ को बताया था। मुनीर वर्ष 1959 में फील्ड मार्शल अयूब खान के बाद यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले पाकिस्तानी सेना अधिकारी बने।

pc- live mint, frontline,thestatesman.com