Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को मिलेगा पद्म श्री
- byShiv
- 26 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व केंद्र सरकार की और देश के शीर्ष नागरिक पुरस्कारों यानी पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। दिवंगत फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है। उनके साथ ही चार अन्य लोगों को भी पद्म विभूषण दिए जाने का एलान हुआ है।
खबरों की माने तो इस बार 13 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार की घोषणा हुई है, जबकि 113 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है। धर्मेंद्र के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस, वायलिन वादक एन राजम, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े पी नारायणन और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को पद्म विभूषण दिया जाएगा।

इन्हें मिला पद्म पुरस्कार
अलका याग्निक,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत जेएमएम नेता शिबू सोरेन, बीजेपी के दिवंगत नेता विजय कुमार मल्होत्रा और पूर्व टेनिस प्लेयर विजय अमृतराज को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है।
पद्म श्री पुरस्कार
वहीं पद्म श्री पुरस्कारों की बात करें तो इस साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर,फ़िल्म अभिनेता आर माधवन,बल्लेबाज़ रोहित शर्मा, दिवंगत फ़िल्म और टीवी कलाकार सतीश शाह, पूर्व गेंदबाज़ प्रवीण कुमार सहित कुल 113 लोगों को यह पुरस्कार दिया गया है।
pc- aaj tak, blackhattalent.com, goyahills.com






