Pakistan: पेशावर में गिरी स्कूल की छत, 27 बच्चों और 1 शिक्षिका की मौत, 6 की बताई जा रही हालत गंभीर
- byShiv
- 15 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पेशावर के अफरीदी आबाद इलाके में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 27 बच्चे शामिल हैं। अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि हादसे में 27 छात्रों और एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई है। बच्चों की उम्र 7 से 13 साल के बीच बताई जा रही है।
घायलों में 6 की हालत नाजुक
खबरों की माने तो अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक स्कूल की छत गिरने से 27 छात्रों और एक शिक्षिका की मौत हो गई। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और प्रार्थना की है कि उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और धैर्य मिले।
pc- khabargaon.com






