Pathankot: पठानकोट में फिर दिखाई दिए ये भयभित कर देने वाले 7 लोग, घर में घुस मांगा ये सामान और फिर हो गए गायब, रात में लाल रंग.....

इंटरनेट डेस्क। पठानकोट में दो दिन बाद फिर से लोगों में दहशत फेल गई है। वहां एक महिला को फिर से सात ऐसे डरावने लोग दिखाई दिए हैं जिनके बारे में उसे जैसे ही और लोगों को बताया तो वो लोग भी डर से सहम गए और घर में घुस गए। बताया जा रहा हैं कि ये लोग फिर से बस्तियों की और आए और एक घर में घुस गए, इसके बाद रोटी मांगी और पर्दे पर लाल रंग की लाइट डालकर डराने लगे। इसके बाद से ही लोग दहशत में है। जिसके बाद पुलिस को फिर से सूचना दी गई है।

सेना भी हुई हाई अलर्ट पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जम्मू इलाके में सेना को जैसे ही इन लोगों के बारे में पता लगा तो हाई अलर्ट मोड़ पर आ गई। दरअसल, पंजाब के पठानकोट जिले में कुछ संदिग्ध देखे गए हैं। जानकारी के अनुसार एक महिला की ओर से सेना को यह सूचना दी गई जिसे गंभीरता से लेते हुए जम्मू में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। एहतियात के तौर पर जम्मू में आर्मी स्कूल शनिवार तक बंद कर दिए गए हैं। 

बढ़ाई गई सुरक्षा
खबरों की माने तो सेना और रक्षा प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने संदिग्ध का स्केच भी जारी किया है जिसके बारे में किसी भी तरह की सूचना मांगी गई है। इस तरह जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास जारी हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा बल भूमिगत और सीमा पार सुरंगों का पता लगाने में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विशेष उपकरणों से लैस बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मी इस काम में लगे हैं।

pc-Lokmatnews.In, aaj tak, jagran