Pension Scheme: पेंशनधारियों के लिए काम की खबर, 30 मई तक करवाना होगा ये काम, नहीं तो फिर...
- byShiv
- 15 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का हिस्सा हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। जी हां बिहार की समाज कल्याण विभाग मंत्री श्वेता गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी और अपील जारी की है।
क्या कहा हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी पेंशनधारी 30 मई 2026 तक अपना जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से करा लें। निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी न होने की स्थिति में पेंशन राशि अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने बताया कि अब तक राज्य के लगभग 91 लाख 25 हजार पेंशनधारियों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। शेष लाभार्थियों की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
दिए निर्देश
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिला और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न जाए। योजनाओं और डेडलाइन के बारे में गांव-गांव तक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
pc- navi.com






