Tips: बार-बार ब्रश से रगड़ने पर भी नहीं जा रहा पीरियड ब्लड का दाग? इस 1 घोल से बिना मेहनत के होगा साफ
- byvarsha
- 29 May, 2025

PC: herzindagi
पीरियड्स यानी मासिक धर्म से महिला हर महीने गुजरती है। कई बार सेनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करने के बाद भी अंडरवियर पर ब्लड स्टेन यानी खून के दाग लग जाते हैं जो घिसने के बाद भी साफ़ नहीं होते। इन पर साबुन सर्फ लगा कर घिसते घिसते महिलाऐं परेशान हो जाती है लेकिन तब भी दाग नहीं जाते। आज हम आपको कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हे आजमा कर आप आसानी से ब्लड स्टेन हटा सकते हैं।
दाग साफ करने के लिए चाहिए
विनेगर
बेकिंग सोडा
डिटर्जेंट
ठंडा पानी
नमक
इस तरह हटाएँ दाग
पीरियड ब्लड के जिद्दी दाग हटाने के लिए एक बाल्टी में बर्फ वाला ठंडा पानी और नमक मिक्स करें। फिर अपने गंदे कपड़े को दाग वाले हिस्से से भिगोकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे हाथों से हल्का रगड़ें। इससे काफी निशान निकल जाएंगे और जिद्दी दाग की पकड़ भी ढीली हो जाएगी।
खून के दाग साफ करने वाला घोल
एक कटोरी में बेकिंग सोडा, नमक, विनेगर और डिटर्जेंट का एक गाढ़ा घोल तैयार करना है। इस घोल को कपड़े के दाग वाले हिस्से पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़ लें। इससे खून के जिद्दी दाग भी आसानी से निकल आएंगे।
इन चीजों से साफ करें दाग
पीरियड ब्लड स्टेन को हाइड्रोजन पेरोक्साइड की मदद से भी साफ किया जा सकता है। इसे दाग पर लगाकर ब्रश से रगड़ें।
नमक और सेफद सिरका मिलाकर भी खून के धब्बों को आसानी से साफ किया जा सकता है।
Tags:
- lifestyle
- blood stain
- how do you remove blood srains from bed sheets
- can you remove blood stains from bed sheets
- how to remove period blood stain from bed
- how to clean bed sheets without washing
- how to remove blood stains from sheets with baking soda
- how to clean bed sheet without washing machine
- how to remove period blood stains without washing
- ways to remove period blood stains from white clothes
- how to remove period blood stain at home
- Period stains