Petro-Diesel Price: देश के बड़े शहरों में आज किस भाव बिक रहा पेट्रोल और डीजल, राजस्थान में भी ताजा रेट आए सामने

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 6 जून की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में 4 बार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिससे लोगों पर महंगाई का भार भी बढ़ गया है।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोल का अलग-अलग शहरों में क्या है रेट?

नई दिल्ली - 102.12 रुपये,कोलकाता - 113.51 रुपये,मुंबई - 111.21 रुपये,चेन्नई - 107.87 रुपये,गुरुग्राम - 102.62 रुपये,नोएडा - 101.96 रुपये,बेंगलुरू - 110.89 रुपये,भुवनेश्वर - 108.97 रुपये,चंडीगढ़ - 101.51 रुपये,हैदराबाद - 115.69 रुपये,जयपुर - 112.66 रुपये,लखनऊ - 101.89 रुपये,पटना - 114.24 रुपये,तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये

डीजल का क्या है रेट? 

नई दिल्ली - 95.20 रुपये,कोलकाता - 99.82 रुपये,मुंबई - 97.83 रुपये,चेन्नई - 99.65 रुपये,गुरुग्राम - 95.30 रुपये,नोएडा - 95.44 रुपये,बेंगलुरू - 98.80 रुपये,भुवनेश्वर - 100.68 रुपये,चंडीगढ़ - 89.47 रुपये,हैदराबाद -103.82 रुपये,जयपुर - 97.78 रुपये,लखनऊ - 95.36 रुपये,पटना - 100.20 रुपये,तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये,पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार तेल कंपनियों ने 25 मई को बढ़ोतरी की थी। 

pc- indianexpress.com