Petro-Diesel Price: 1 अगस्त को क्या हैं देश के महानगरों के साथ में राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के दाम, नए रेट आ चुके हैं सामने

इंटरनेट डेस्क। नए महीने की शुरूआत हो चुकी हैं और आज महीने की पहली तारीख हैै। देशभर में एलपीजी के दामों में कटौती हुई है। लेकिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोती या कटौती नहीं हुई है। देशभर में  सरकारी   तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 1 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत  कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।


देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर पर है, जबकि डीजल ₹95.20 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है

मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत ₹111.21 प्रति लीटर है और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर पर उपलब्ध है

कोलकाता में आज पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है, वहीं डीजल का रेट ₹99.82 प्रति लीटर बना हुआ है

चेन्नई में आज पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर ₹107.87 प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल भी 9 पैसे बढ़कर ₹99.65 प्रति लीटर पर पहुंच गया है

गुरुग्राम में आज पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर ₹102.97 प्रति लीटर हो गया है, और डीजल भी 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ ₹95.64 प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है

नोएडा में आज पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर ₹101.89 प्रति लीटर पर आ गया है, वहीं डीजल भी 7 पैसे घटकर ₹95.37 प्रति लीटर पर बिक रहा है

बेंगलुरु में आज पेट्रोल के दाम 75 पैसे बढ़कर ₹111.68 प्रति लीटर पहुंच गए हैं, जबकि डीजल 76 पैसे महंगा होकर ₹99.56 प्रति लीटर हो गया है

लखनऊ में आज पेट्रोल 82 पैसे सस्ता होकर ₹101.86 प्रति लीटर पर आ गया है, और डीजल के दामों में भी 74 पैसे की राहत के साथ नया भाव ₹95.36 प्रति लीटर दर्ज किया गया है

पटना में आज पेट्रोल ₹1.30 महंगा होकर ₹114.67 प्रति लीटर पर पहुंच गया है, वहीं डीजल की कीमत में भी ₹1.25 की बढ़ोतरी के साथ नया रेट ₹100.61 प्रति लीटर हो गया है

pc - indianexpress.com