Petro-Diesel Price: राजस्थान सहित देश के बड़े शहरों में आज किस भाव बिक रहा हैं पेट्रोल और डीजल, जान ले आप भी ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 29 मई की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लगभग 15 दिनों में ही पेट्रोल डीजल के दाम चार बार बढ़ा दिए गए है। इस सप्ताह में ही सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है
 

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव 
 

  • दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है
  • कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 प्रति लीटर और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है
  • मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर है
  • चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 प्रति लीटर और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर हो गया है
  • बेंगलुरु में पेट्रोल ₹110.61 प्रति लीटर और डीजल ₹98.54 प्रति लीटर हो गया
  • नोएडा में पेट्रोल ₹101.92 प्रति लीटर और डीजल ₹95.37 प्रति लीटर है
  • गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.69 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.54 प्रति लीटर और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर चल रहा है
  • लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर है
  • पटना में पेट्रोल ₹113.54 प्रति लीटर और डीजल ₹99.54 प्रति लीटर पहुंच गया है

    pc-  zee business