Petro-Diesel Price: जाने देश के बड़े शहरों और राजस्थान में क्या आज बदले हैं पेट्रोल-डीजल के भाव, करें नई रेट पता

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर बाहर जाने से पहले गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आपको आज के भाव जान लेने चाहिए। 24 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.56 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

अभी कितनी चल रही पेट्रोल-डीजल की कीमत?

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अभी भी 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर 102.12 रुपये है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये के निशान से ऊपर बनी हुई हैं, यहां पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जो दिल्ली के मुकाबले कुछ ज्यादा है, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे दूसरे बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बनी हुई हैं, इन शहरों में डीजल की कीमतें 100 रुपये से कम हैं, सिवाय हैदराबाद के, जहां डीजल की कीमत 103.73 रुपये है।