Petrol-Diesel Prices: जाने आज राजस्थान और देश के बड़े शहरों में किस भाव में मिलेगा आपको पेट्रोल और डीजल
- byShiv
- 01 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज नए महीने की शुरूआत हुई हैं और आज पहली तारीख भी हैं, देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले।
1 जून की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों में ही पेट्रोल डीजल के दाम चार बार बढ़ा दिए गए है। जो एक बड़ी बढ़ोतरी है।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
आज महानगरों में क्या हैं पट्रोल डीजल का भाव
आज किस शहर में क्या हैं पेट्रोल डीजल के रेटभोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। यानी यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं चेन्नई में भी रेट में कोई बदलाव नहीं है। आज चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल दिल्ली 95.20 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत मुंबई 97.83 रुपये है। चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है।
pc- news 24






