Petro-Diesel Price: देश के बड़े शहरों और राजस्थान में क्या हैं पेट्रोल डीजल का दाम, नए रेट आए सामने
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 14 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
पेट्रोल और डीजल के नए रेट
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 व डीजल ₹95.56, गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 व डीजल ₹95.64 और फरीदाबाद में पेट्रोल ₹103.28 व डीजल ₹95.94 प्रति लीटर है। एनसीआर के अलावा चंडीगढ़ में डीजल ₹89.47 और पेट्रोल ₹101.51, देहरादून में डीजल ₹95.93 और पेट्रोल ₹100.55, जबकि लखनऊ में डीजल ₹95.36 और पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर पर स्थिर हैं। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें ₹110 के पार पहुंच चुकी हैं। भोपाल में पेट्रोल ₹114.57 और डीजल ₹99.64, जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78, पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36, तथा रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 प्रति लीटर मिल रहा है।
pc- indianexpress.com






