Pithori Amavasya: कर सकते हैं आप भी पिठोरी अमावस्या के दिन ये छोटा सा उपाय, मिलेगा आपको इसका गजब...

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में भाद्रपद महीने की अमावस्या का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। इसे हम पिठोरी अमावस्या के अलावा कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जानते है। इस साल यह शुभ तिथि आज 10 सितंबर 2026, गुरुवार के दिन पड़ रही है। यह दिन सिर्फ पितरों को याद करने, उनके तर्पण या उनकी आत्मा की शांति के लिए ही उत्तम नहीं है, बल्कि इस रात किए गए कपूर के कुछ आसान उपाय आपके जीवन की बड़ी-बड़ी परेशानियों को चुटकियों में सुलझा सकते हैं। 

पूजा में कपूर का महत्व
हिंदू धर्म में कोई भी पूजा, हवन या आरती कपूर के बिना अधूरी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कपूर के धुएं से उठने वाली मनमोहक सुगंध सीधे तौर पर पॉजिटिव एनर्जी को अपनी ओर खींचती है और देवी-देवताओं को प्रसन्न करती है।

कपूर जलाने के फायदे

हवा की शुद्धिः कपूर को जलाना सिर्फ धार्मिक रूप से ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक नजरिए से भी अच्छा है। जलते हुए कपूर की तेज खुशबू हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को खत्म कर देती है।

नेगेटिव एनर्जी का खात्माः अगर आप रोज शाम के समय मिट्टी के किसी दीये या पात्र में कपूर जलाकर उसका धुआं पूरे घर के हर कोने में फैलाते हैं, तो इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

पितृ दोष से मुक्तिः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या की रात घर में कपूर जलाने से पितृ दोष शांत होता है। पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है और घर में हमेशा खुशहाली छाई रहती है।

pc-india tv hindi