PM Awas Yojana: जाने किन लोगों को इस योजना में मिलता हैं पैसा और क्या इसके नए नियम

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। ऐसे में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाती है। जिसके तहत शहरी गरीब और मिडिल क्लास फैमिली को घर बनाने या खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।  हालांकि अब प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि पीएम आवास योजना का पैसा किन लोगों को मिलता है और नियमों में क्या बदलाव हुआ है।

किन लोगों को मिलता है 
पीएम आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मीडियम आय वर्ग को शामिल किया गया है। इसमें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लोगों की सालाना आय सालाना 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए, निम्न आय वर्ग वालों की सालाना आय 6 लाख रुपये तक होनी चाहिए और मिडिल क्लास कैटेगरी के लोगों की आय 9 लाख रुपये तक होनी चाहिए। वहीं इस योजना के तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है।

नियमों में क्या हुआ बड़ा बदलाव?
पीएम आवास योजना को लेकर अब सरकार ने साफ कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके पास 31 अगस्त 2024 से पहले जमीन का मालिकाना हक था। इस तारीख के बाद जमीन खरीदने या रजिस्ट्री करने वालों को घर निर्माण के लिए मिलने वाली राशि नहीं दी जाएगी।

pc- 2030kabharat.com