PM Kisan Samman Nidhi: आने वाली हैं 22वीं किस्त, उसके पहले एक बार लिस्ट में देख ले अपना नाम

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत देश के पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को मिलती है। अब 22वीं किस्त की बारी हैं, हालांकि फरवरी महीने में किस तारीख को यह राशि जारी होगी, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

हटा दिए थे नाम
इससे पहले पीएम किसान की 21वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की थी। इस दौरान जांच में यह सामने आया कि कई जगहों पर नियमों का उल्लंघन हो रहा था। कहीं एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे थे, तो कहीं नाबालिग सदस्यों के खातों में भी पैसे ट्रांसफर हो रहे थे, इसी वजह से करीब 30 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए गए थे।

लिस्ट में कर ले चेक
ऐसे में 22वीं किस्त से पहले किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने गांव की लाभार्थी सूची में अपना नाम जरूर जांच लें. गांव की सूची देखने के लिए किसानों को पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. वहां 'Beneficiary List' विकल्प पर क्लिक कर राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करने के बाद 'Get Report' पर क्लिक करते ही पूरी सूची स्क्रीन पर दिख जाएगी।

pc- mahanmk.com