PM-Kisan yojana: क्या एक ही परिवार के दो लोग ले सकते हैं पीएम किसान योजना मे लाभ
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिलता है। किसानों को इस योजना के तहत सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एक ही परिवार के दो सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकारी नियमों के अनुसार, पीएम किसान योजना का लाभ प्रति परिवार को दिया जाता है, न कि प्रति व्यक्ति।
मानी जाती हैं धोखाधड़ी
परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों से है। आज के नियमों के मुताबिक अगर एक ही राशन कार्ड या परिवार के दो लोग (जैसे पति और पत्नी) इस योजना का लाभ लेते पाए जाते हैं, तो सरकार इसे धोखाधड़ी मानती है। ऐसी स्थिति में न सिर्फ अगली किस्तें रोक दी जाती हैं, बल्कि अब तक प्राप्त की गई पूरी राशि की वसूली का नोटिस भी जारी किया जा सकता है।
किसे मिल सकता है लाभ
पीएम किसान योजना के लिए पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक इकाई माना जाता है। इनमें से सिर्फ एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
अगर परिवार का कोई सदस्य आयकर भरता है या सरकारी नौकरी में है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।
अगर जमीन किसी संस्था, ट्रस्ट या मंदिर के नाम पर है, तो उस पर खेती करने वाले व्यक्ति को लाभ नहीं मिलेगा।
pc- aaj tak






