PM Kisan yojna: 24वीं किस्त के लिए करले आज ही ई केवाइसी, जाने कैसे कर सकते हैं खुद
- byShiv
- 28 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि दो-दो हजार की तीन किस्तों में किसानों को मिलती है। किसानों को अब तक इस योजना की 23 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं।
अब 24वीं किस्त की बारी
पिछले भुगतान के बाद अब लाभार्थी किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अगली किस्त कब आएगी अभी इसको लेकर किसी तरह का कोई अपडेट नहीं है। लेकिन इस किस्त को लेने के लिए सभी किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
ऑनलाइन ई-केवाईसी करने का आसान तरीका
अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर लिंक है, तो आप खुद इसे कर सकते हैं।
सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाएं और ई केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर डालें और सर्च बटन दबाएं।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालकर सबमिट करते ही आपकी केवाईसी पूरी हो जाएगी।
pc- parbhat khabar





