PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना का लेना हैं लाभ तो जान ले कैसे कर सकते हैं आवेदन
- byShiv
- 21 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में किसानों के लिए मोदी सरकार कई योजनाएं चलाती हैं, इन योजनाओं में से ही एक हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना की अब तक 23 किस्ते आ चुकी हैं और अब 24वीं की बारी है। बता दें की इस योजना में किसानों को साल के 6 हजार रुपए सरकार की और से दिए जाते है। जो पूरी साल में 3 किस्तों में उन्हें मिलते है। तो आज जानते हैं की इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते है।
कैसे करें किसान पीएम किसान योजना पर रजिस्ट्रेशन?
आपको अधिकारिक वेबासाइट पर जाना हैं
फार्मर्स कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करें
न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें
ग्रामीण किसान रजिस्ट्रेशन या शहरी किसान रजिस्ट्रेशन को सेलेक्ट करें
आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें, राज्य चुनें और ओटीपी रिसीव करें पर क्लिक करें.
ओटीपी भरें और रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें
राज्य, जिला, बैंक डिटेल और पर्सनल डिटेल भी दर्ज करें.
आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सबमिट करें
इसके बाद लैंड डिटेल भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और सेव पर क्लिक करें
pc- aaj tak






