PM Modi: मोदी ने उज्बेकिस्तान में नेताओं को दिए खास गिफ्ट, प्रीमियम कांगड़ा चाय, चंदन से बनी शता तंत्री वीणा भी हैं शामिल
- byShiv
- 02 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर है। यहां उन्होंने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक और बौद्धिक विरासत से जुड़े कई खास उपहार भेंट किए। इनमें गोवा में आयोजित 2025 फाइड विश्व कप फाइनल की ऐतिहासिक याद संजोए ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव की मूल हस्तलिखित स्कोरशीट, प्रीमियम कांगड़ा चाय और चंदन से बनी शता तंत्री वीणा शामिल हैं। इन उपहारों के जरिए भारत ने अपनी विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को लकड़ी से बने खूबसूरती से नक्काशीदार बक्से में प्रीमियम कांगड़ा चाय के दो पैकेट भी भेंट किए। इनमें कांगड़ा फर्स्ट फ्लश ब्लैक टी और कांगड़ा ग्रीन टी शामिल हैं। यह प्रीमियम चाय हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी की विशिष्ट चाय परंपरा और विरासत को दर्शाती है।
राष्ट्रपति मिर्जियोयेव को दिया गया एक और खास उपहार चंदन से बनी शता तंत्री वीणा है, जिसे संतूर के नाम से भी जाना जाता है। यह वाद्ययंत्र भारत की समृद्ध संगीत विरासत को चंदन की नक्काशी की बारीक और कलात्मक कारीगरी के साथ जोड़ता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री एडिलबेक कासिमलियेव को पारंपरिक संगीतकारों की जोड़ी की डोकरा कलाकृति भेंट की। यह कलाकृति भारत की प्राचीन धातु ढलाई परंपरा और जीवंत लोक कला विरासत को दर्शाती है। इसमें दो संगीतकारों को पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाते हुए दिखाया गया है।
pc- amar ujala, jagran,frontline.thehindu.com




