PM Modi: प्रधानमंत्री ने ली सभी मंत्रियों की बैठक, साढ़े 4 घंटे में देखे कई प्रजेंटेशन, कहा-2047 को ध्यान में रखकर काम करें

इंटरनेट डेस्क। पांच देशों की यात्रा से लौटते ही गुरूवार को पीएम मोदी ने अपने सभी मंत्रियों के साथ एक बड़ी बैठक की। यह बैठक करीब साढ़े चार घंटे तक चली। इसमें देश की तरक्की से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर बात हुई, मंत्रालयों का काम देखा गया और आगे की रणनीति तय की गई।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह बैठक शाम 5 बजे सेवा तीर्थ में शुरू हुई और साढ़े चार घंटे तक चली। इसमें केंद्र सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और बाकी राज्यमंत्री भी शामिल हुए। यह इस साल की पहली पूरी कैबिनेट बैठक थी। साथ ही यह उस वक्त हुई जब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने वाले हैं।

खबरों के अनुसार 9 मंत्रालयों ने अपना-अपना काम बैठक में पेश किया। सबसे पहले कॉमर्स मंत्रालय ने प्रेजेंटेशन दी। इसके बाद पेट्रोलियम, गृह मंत्रालय, वित्त और विदेश मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों के काम का भी रिव्यू हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने मंत्रियों को साफ निर्देश दिए कि 2047 को ध्यान में रखकर काम करें। यानी भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाने का जो लक्ष्य है, उसे हमेशा सामने रखें।

pc- newsbytesapp.com