PM Modi: लोकसभा में बोले पीएम मोदी, पश्चिमी एशिया की हालत चिंताजनक, युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी की

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लोकसभा में मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कहा की पूरी दुनिया इस संकट से जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है। लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ये चुनौतियां आर्थिक भी हैं, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी भी है और मानवीय भी हैं।

क्या बोले पीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो होर्मुज स्ट्रेट में लगी पाबंदियों पर कहा-यह  रूकावट अस्वीकार्य है। वहीं, भारत की भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा का भारत की भूमिका स्पष्ट है तनाव खत्म होना चाहिए। युद्धरत और युद्ध से प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापक व्यापारिक रिश्ते हैं। जिस क्षेत्र में ये युद्ध हो रहा है, वह दुनिया के दूसरे देशों के साथ हमारे व्यापार का भी एक महत्वपूर्ण रास्ता है। विशेष रूप से कच्चे तेल और गैस की हमारी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा यही क्षेत्र पूरा करता है।

पश्चिमी एशिया की हालत चिंताजनक
खबरों की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि इस समय पश्चिमी एशिया की हालत चिंताजनक है। बीते 2-3 हफ्तों में एस जयशंकर और हरदीप पुरी ने इस विषय पर संसद को जरूरी जानकारी दी है। अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है। इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है। इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ये आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए।

pc- india today