PM Modi: प्रधानमंत्री ने कहा उनकी ताकत लोगों का आशीर्वाद...सेवा के मार्ग से नहीं होंगे विचलित

इंटरनेट डेस्क। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर मचे बवाल के बीच पीएम मोदी का एक बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी ताकत लोगों का आशीर्वाद हैं। मोदी ने गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद में यह बात कही। 

अलग-अलग राज्यों के युवाओं की भागीदारी वाली यह यात्रा मोदी के 76वें जन्मदिन और निर्वाचित जनप्रतिनिधि के तौर पर उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा,गुजरात से लेकर दिल्ली तक सेवा ही हमारी शासन व्यवस्था और संस्कारों का मूल भाव रही है और जब शासन के मूल में सेवा का भाव होता है, तो हर नीति के केंद्र में नागरिक देवो भव का संकल्प होता है।

मोदी ने कहा,हमारे आचरण से लोगों को पता चले कि राजनीति में हमें कितनी ही बड़ी सत्ता क्यों न मिल जाए, लेकिन हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा। हम कभी भी सेवा के मार्ग से विचलित नहीं होंगे, भले ही हम कितने ही ऊंचे शिखर पर पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किए गए कामों को लोग याद रखते हैं और सेवा करने वाले व्यक्तियों को आशीर्वाद देते हैं।

pc- siasat.com