PM Vishwakarma Yojana:आपको भी जुड़ना हैं इस योजना से तो जान ले मिलते हैं इसमें कौन कौन से लाभ
- byShiv
- 29 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इनमें से ही एक योजना का नाम हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं, लेकिन पहले ये चेक कर लें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
ये लोग योजना से जुड़ सकते हैं
जो नाई यानी बाल काटने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, फिशिंग नेट निर्माता, अगर आप मूर्तिकार हैं, जो राजमिस्त्री है, जो नाव निर्माता हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, जो मालाकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले लोग।
लाभ क्या मिलते हैं
इस योजना से जुड़ने के बाद ट्रेनिंग चलती हैं तब तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाने का प्रावधान है। लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के पहले एक लाख रुपये लोन दिया जात है। वापस करने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिलता है।
pc- goodreturns.in






